दो बाईक सवारों की भीषण टक्कर, दोनों की मौत

 

बाग. बाग थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत चिकापोटी निवासी दो बाईक सवारों की आमने सामने भीषण टक्कर में घटना स्थल पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे के लगभग गांव के पटेल नहारसिह पिता पाचीया जाति भिलाला उम्र 60 वर्ष अपनी बाइक लेकर घर से जा रहे थे तभी सामने से राजू पिता मेहताब उम्र 25 वर्ष अपने सुसराल से घर चिकापोटी आ रहा था, तभी दोनों में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक सवारों की सिर में लगी चोट के कारण खून बह जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जिसकी सुचना स्थानीयो ने 108 वाहन को दी. ईएमटी रविन्द्र सिंह तोमर,एवं पायलेट संजय रावत वाहन लेकर घटना स्थल पहुंचे और दोनों मृतको को बाग स्वास्थ केन्द्र लेकर आए जहां उन्हें डाक्टर हरेसिह मुवेल द्वारा मृत घोषित किया.

Next Post

60 किलो डोडाचूरा बरामद, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को भेजा जेल

Sun Mar 9 , 2025
पिपलियामण्डी। पुलिस ने 60 किलो डोडाचूरा समेत बोलेरो जीप चालक को पकड़ा। आरोपी जिसे डोडाचूरा देने जा रहा था, उसे भी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए है। सूत्रों के अनुसार मामले में डोडाचूरा की मात्रा बढ़ाने की […]

You May Like