पीतांबरा पीठ पर पिलर गिरने के मामले में उदयपुर के ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज

दतिया। पीतांबरा पीठ पर निर्माणाधीन पिलर गिरने के मामले में ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज की गई है। निर्माणाधीन पिलर गिरने पर उदयपुर के ठेकेदार कमल हिंगड़, और बअीएल लोढ़ा पर एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों ठेकेदार मंदिर पर राजस्थानी लुक में लाल पत्थर से निर्माण कार्य कर रहे हैं। पिलर दो दिन पहले अचानक ढह गए थे। बड़ी जनहानि होने की अनहोनी टल गई। मंदिर के सहायक व्यवस्थापक मनोज मुदगल ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। गुरुवार को कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था एवं कड़े शब्दों में कार्रवाई की चेतावनी दी थी। कलेक्टर के निरीक्षण के चौबीस घंटे के अंदर ही उदयपुर के ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज की गई। निर्माण कार्यों को लेकर लापरवाही बरतने पर पहली बार ठेकेदारों पर एफआईआर की यह सीधी कार्रवाई की गई है।

Next Post

नपा कॉम्पलेक्स की नालियों के स्लोप ध्वस्त, दुपहिया वाहन एवं पैदल राहगीरों का आना-जाना भी मुश्किल

Fri Nov 21 , 2025
ब्यावरा। पीपल चौराहा के यहां स्थित नपा कॉम्पलेक्स परिसर में जाने के रास्ते पर मौजूद नालियों पर बने स्लोप काफी समय से ध्वस्त होने के कारण कॉम्पलेक्स परिसर में दुपहिया वाहन एवं पैदल जाना भी मुश्किल एवं जोखिम भरा हो रहा है. गौरतलब है कि पीपल चौराहा के यहां मौैजूद […]

You May Like