नपा कॉम्पलेक्स की नालियों के स्लोप ध्वस्त, दुपहिया वाहन एवं पैदल राहगीरों का आना-जाना भी मुश्किल

ब्यावरा। पीपल चौराहा के यहां स्थित नपा कॉम्पलेक्स परिसर में जाने के रास्ते पर मौजूद नालियों पर बने स्लोप काफी समय से ध्वस्त होने के कारण कॉम्पलेक्स परिसर में दुपहिया वाहन एवं पैदल जाना भी मुश्किल एवं जोखिम भरा हो रहा है.

गौरतलब है कि पीपल चौराहा के यहां मौैजूद नपा कॉम्पलेक्स के भीतर जाने हेतु राजगढ़ रोड पर शासकीय स्कूल के सामने से एवं पुराना ए.बी.रोड पर रोकस दुकानों के सामने सुविधा घर के समीप से रास्ता जाता है किंतु सालो से इन रास्तो पर नाली पर बने स्लोप बुरी तरह ध्वस्त होने के कारण यहां से दुपहिया वाहन एवं पैदल राहगीर तक जैसे-तैसे निकल पाते है.

दुपहिया वाहन हो जाते है दुर्घटनाग्रस्त

नालियों पर बने स्लोप पूरी तरह ध्वस्त होने से थोड़ी बहुत जगह रह गई है इसी पर से होकर दुपहिया वाहन एवं पैदल राहगीर आते-जाते है, इससे जोखिम बना रहता है. कई बार यहां से आने-जाने में दुपहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है.

अनदेखी से बिगड़े कॉम्पलेस के हालात

नपा द्वारा नगर के मुख्य चौराहा पर कॉम्पलेक्स का निर्माण करते हुए इसे भव्य स्वरुप प्रदान करते हुए बेहतर से बेहतर सुविधा देने एवं यहां का सौंदर्यीकरण करने का भरोसा कई बार दिलाया गया लेकिन कॉम्पलेक्स की अनदेखी होने से आज कॉम्पलेक्स पूरी तरह से अव्यवस्थाओं से घिरा हुआ है. कॉम्पलेक्स के भीतर भारी अव्यवस्थाओं के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल होता है. अव्यवस्थाओं के कारण ग्राहक भी कॉम्पलेक्स परिसर में आने-जाने से बचते है, जिसके कारण यहां का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. जबकि लाखों रुपये लगाकर यहां दुकानें ली गई. कॉम्पलेक्स में अव्यवस्थाओं के कारण व्यवसाय प्रभावित होने से दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Next Post

विधायक ने किया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन 

Fri Nov 21 , 2025
राजगढ़/ब्यावरा। राजगढ़ विधानसभा के तहत ग्राम पंचायत सिंदुरिया में विधायक राजगढ़ अमर सिंह यादव के द्वारा सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया. सामुदायिक भवन बनने से काफी सुविधा होगी. इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रमेश तंवर, जनपद अध्यक्ष फूल सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष कैलाश तंवर, कालीपीठ मंडल क्षेत्र के […]

You May Like