चित्रकूट में एकीकृत विकास परियोजना एवं सीवरेज परियोजना के कार्यों का निरीक्षण

सतना :नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय दुबे द्वारा शनिवार को चित्रकूट में निर्माणाधीन एकीकृत शहरी विकास परियोजना एवं सीवरेज परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त प्रबंध संचालक दिव्यांक सिंह, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के प्रमुख अभियंता आनंद सिंह, मुख्य अभियंता शैलेंद्र शुक्ला सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजय दुबे ने आईयूडीपी परियोजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए चित्रकूट में सभी निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। सीवरेज परियोजना के संबंध में उन्होंने कार्य को 15 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिस पर संविदाकार द्वारा कमिशनिंग किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई।

वहीं एसबीआर (सीक्वेंसिंग बैच रिएक्टर) प्रणाली से संबंधित कार्य को 8 माह की अवधि में पूर्ण करने पर भी संविदाकार द्वारा सहमति दी गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्यों में गति लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
अपर मुख्य सचिव ने चित्रकूट विकास परियोजना के विभिन्न कार्य स्थल का भी मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने परिक्रमा पथ के पुर्ननिर्माण एवं विकास कार्य, मोहकमगढ़ तिराहे से पीली कोठी तक निर्मित हो रही उच्च स्तरीय सड़क निर्माण, हनुमान धारा बायपास, मंदाकिनी के किनारे स्वदेश दर्शन योजना के कार्य, नमामि गंगे परियोजना, गुप्ता गोदावरी के विकास कार्यो का भी अवलोकन किया

Next Post

परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करें

Sun Feb 8 , 2026
सतना :अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय दुबे ने शनिवार को सतना कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेकर चित्रकूट विकास परियोजना और नगर निगम सतना के प्रगतिरत विकास कार्यो एवं परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए 5 सौ करोड़ रूपये का फण्ड अपने […]

You May Like