शराब के नशे में उजड़ा घर पिता की लाठी ने ली 4 वर्षीय मासूम की जान

छतरपुर। जिले के बड़ा मलहरा अनुभाग के ग्राम ढाड़ोरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के दौरान पिता की मारपीट में 4 वर्षीय मासूम की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को लखन सिंह घोषी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट की। इसी दौरान लाठी का एक वार मासूम यशवंत उर्फ यीशु को लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन बच्चे को तत्काल बमनौरा अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टीकमगढ़ रेफर किया गया। हालांकि परिजन उसे सीधे सागर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां कई दिनों तक इलाज चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में बच्चे को भोपाल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। एसडीओपी रोहित अलावा के निर्देशन में थाना बमनौरा और रामटोरिया चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। यह मामला आरोपी की भाभी चंदा घोषी की शिकायत पर दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन सिंह को दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर बीते दिन न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Next Post

छात्र हिंसा और अवैध हथियारों पर NSUI ने जताया विरोध, पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Mon Apr 6 , 2026
भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल के पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर शहर के शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती हिंसात्मक घटनाओं, अवैध हथियारों की आसान उपलब्धता तथा नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार, जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर, […]

You May Like