दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला: ‘भाजपा-संघ की भ्रष्टाचार की पार्टनरशिप, प्रदेश में लूट का माहौल’

शिवपुरी। ​पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को शिवपुरी में भाजपा और आरएसएस पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों संगठन मिलकर जनता को लूट रहे हैं, और प्रदेश में ‘भ्रष्टाचार की खुली पार्टनरशिप’ चल रही है।

​सिंह ने दावा किया कि ठेकों से लेकर सरकारी योजनाओं तक में कमीशन तय है, जहां एक लाख के काम में 30 से 40 हजार रुपए रिश्वत में चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिकाएं और परिषदें लूट का अड्डा बन गई हैं और भाजपा नियमों में बदलाव कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। आरएसएस की ईमानदारी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, “संघ अब चना खाने वाला संगठन नहीं रहा, ये लोग भ्रष्टाचार का हिस्सा बन चुके हैं।” ​पूर्व सीएम ने प्रदेश में ‘जंगलराज’ चलने और भाजपा नेताओं के इशारे पर हिंसा व झूठे केसों का आरोप लगाया। उन्होंने किसानों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की, कहा कि खाद की कमी है और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। गीली मक्का समर्थन मूल्य 2400 से बहुत कम 800-1000 में बिक रही है।

​दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर अमेरिका के दबाव में मक्का आयात करने का आरोप लगाया, जिससे देश के किसानों को नुकसान हुआ। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का जिक्र किया। अंत में, उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि पद के लालच में वे विचारधारा छोड़ गए, और अतिथि शिक्षकों के लिए सड़क पर उतरने का वादा करने वाले अब क्यों चुप हैं।

Next Post

छात्रावासों में लाइट की समस्‍या को करें दूर: कलेक्टर 

Tue Oct 28 , 2025
जबलपुर। कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता से जुड़े विषयों से संबंधित प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना है। उन्‍होंने विशेष रूप से कहा कि सड़कों की मरम्‍मत व सुधार, दुग्‍ध उत्‍पादन […]

You May Like