जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत मानेगांव में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था। पुलिस प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश में है ।पुलिस के मुताबिक मोहित कुमार यादव पिता चम्मू यादव 22 वर्ष निवासी बरगीनगर ने बताया कि वे मजदूरी करने जबलपुर अपनी मोटर सायकिल से गया था.
रात्रि करीब 9 बजे मजदूरी का काम समाप्त कर वापस आ रहा था रात्रि करीब 10 बजे चाय पीने के लिये मानेगांव कलारी के सामने चाय की दुकान में रूका था उसी समय एक मोटर सायकिल वाला कलारी के सामने से रोड पार कर रहा था उसी समय जबलपुर तरफ से एक ट्रक क्रमांक एचआर 55 एटी 8003 का चालक अपने ट्रक को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाया और रोड पार कर रहे मोटर सायकिल के चालक को जोरदार टक्कर मार दिया, टक्कर लगने से मोटर सायकिल का चालक काफी दूर उछल कर गिरा जिससे उसके सिर माथे चेहरे में चोटें आ गई। घायल हरिओम यादव को एम्बुलेंस से मेडिकल ले जाया गया। हरिओम यादव के बड़े भाई सुरेन्द्र यादव का ससुराल बरगीनगर में होने से हरिओम को पहचान लिया था। इलाज के दौरान हरिओम की मेडिकल में मौत हो गई।
