इटारसी। इटारसी में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना चतुर्थ चरण के तहत खेड़ा से सीपीई तक दो करोड़ रुपये की लागत से 240 स्ट्रीट लाइट पोल लगने हैं। क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने 102 पोलों के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। इस योजना से अब इस मार्ग पर रात में आवागमन सुगम हो जाएगा। कार्यक्रम में नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चोरे सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। विधायक शर्मा ने इस पहल को शहर की सुंदरता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। शेष काम एक माह के भीतर ठेकेदार द्वारा किया जायेगा। आज 102 स्ट्रीट पोलों का लोकार्पण किया गया है। इस अवसर पर स्वागत सबोधन करते हुये स्वास्थ्य सभापति राकेश जाधव ने कहा कि में धन्याबाद देना चाहता हूं विधायक जी का नगरपालिका अध्यक्ष का की हम इटारसी को सुंदर कैसे बनायें,2 करोड़ रुपये आये और उन्होंने इटारसी के प्रवेश द्वार से लेकर सीपीई पुरानी इटारसी तक विधुत व्यवस्था कर शहर को सुंदर बनाया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने कहा कि खेड़ा हमारे शहर की नाक है। और इस गोकुल नगर प्रवेश द्वार सुंदर होना चाहिये, आपने विधुत सड़कों पर विधुत व्यवस्था कराकर इस क्षेत्र को और सुंदर बना दिया।
