जंगली जानवरों, बाढ़ से हुए फसल के नुकसान को पीएमएफबीवाई के अंतर्गत लाया जाएगा: शिवराज

नागपुर, 21 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) में अब जंगली जानवरों से होने वाली फसल नुकसान के साथ-साथ अत्यधिक बारिश के कारण बाढ़ या जलभराव से होने वाले नुकसान को भी शामिल किया जाएगा।

श्री चौहान ने यहां एग्रो विजन कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि किसान लंबे समय से इस प्रकार के नुकसान के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर जंगली जानवरों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाया जाता है या जलभराव के कारण फसल खराब होती है तो किसानों को अब इस योजना के अंतर्गत बीमा मुआवजा मिलेगा।

उन्होंने कृषि में प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व पर बल देते हुए कहा कि एआई , मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। किसानों को इन प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है और मजबूत डिजिटल कृषि अवसंरचना को विकसित करने की दिशा में काम जारी है।

 

Next Post

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नये प्रतिबंधों का ऐलान किया

Fri Nov 21 , 2025
वाशिंगटन, 21 नवंबर (वार्ता) अमेरिका ने गुरुवार को ईरान के खिलाफ नये प्रतिबंधों की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य ईरान के अवैध पेट्रोलियम, शिपिंग और विमानन नेटवर्क को ध्वस्त करना है, जो देश की सेना और क्षेत्रीय छद्म ताकतों को धन मुहैया कराते हैं। विदेश एवं वित्त विभागों ने एक […]

You May Like