देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। हर साल की तरह एंटीलिया में बप्पा का वेलकम हो चुका है। साथ ही कई सेलेब्स ने अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना कर ली है।
देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में गणपति बप्पा का स्वागत कर रहा है। इस शुभ मौके पर आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन और बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स तक बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आए।
जैसा कि हर साल होता है, इस बार भी अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी का उत्सव बेहद भव्य तरीके से मनाया। एंटीलिया को पहले ही सजावट से रोशन कर दिया गया था। अनंत अंबानी और राधिका अंबानी गणपति बप्पा को ‘एंटीलिया चा राजा’ के रूप में घर लेकर आए। दोनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बप्पा का स्वागत किया और पूरे परिवार के साथ आशीर्वाद लिया।
