
जबलपुर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान बॉर्डर पर इन दिनों पल-पल परिस्थितियां बदल रहीं हैं। जिसका असर जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया पर पड़ा है। आयुध निर्माणी प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुख्यालय से आए आदेश को प्रबंधन द्वारा जारी किया गया है जिसमें ओएफके के सभी अधिकारी -कर्मचारियों से कहा गया है कि आप सभी के अवकाश अभी फिलहाल निरस्त किए जाते हैं, आप सभी वापस काम पर लौटें।
क्योंकि भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात तनावपूर्ण हैं। मतलब साफ है कि भारतीय सेना को गोला-बारूद मुहैया करानी वाली निर्माणियों को अपना उत्पादन बढ़ाना होगा जिस पर निर्माणियों द्वारा अपने स्तर पर बेहतर प्रयास करने शुरू कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार मुख्य रूप से भारतीय सेना के लिए गोला-बारूद बनाने वाली जबलपुर की आयुध निर्माणियों में अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश कैंसिल किए गए हैं। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय की मुख्य कंपनी एमआईएल ने भारत की सभी अपनी ईकाईयों के लिए उक्त आदेश जारी कर दिया है।
