‘अरे भाई मैं वर्तमान विधायक हूं…’, विधानसभा के ‘पूर्व’ शब्द ने करा दी फजीहत

ग्वालियर: ग्वालियर के साइंस कॉलेज में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक सतीश सिकरवार शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से अपने विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने की गुहार लगा दी। उन्होंने कहा, ‘ग्वालियर जिले की ग्वालियर पूर्व विधानसभा का नाम बदल जाए तो अच्छा रहेगा। अभी मैं राजस्थान गया था। वहां टोल वाले ने कार्ड दिखाने के लिये कहा।

मैंने कार्ड दिखाया तो वह कहता है पूर्व विधायकों का कार्ड नहीं चलता है। मैंने उसे बताया कि मैं पूर्व विधायक नहीं हूं, मेरी विधानसभा का नाम ही पूर्व है।’उन्होंने बताया कि ‘सब लोग मुझे पूर्व विधायक ही कहते हैं, जबकि में वर्तमान विधायक हूं। नाम की गफलत से इस परेशानी को दूर करने विधानसभा अध्यक्ष से यही कहूंगा कि जब विधानसभाओं के नाम बदले जाएं तो मेरी विधानसभा का भी नाम बदल जाए तो बहुत अच्छा रहेगा।
बैनर-पोस्टर पर भी लिखा जाता है पूर्व विधायक
ग्वालियर पूर्व विधानसभा से सतीश सिकरवार विधायक हैं। ऐसे में कार्यक्रमों में संबोधन के दौरान लोग उन्हें पूर्व विधायक कह कर सम्बोधित करते हैं। बैनर पोस्टर पर भी पूर्व विधायक लिखा जाता है। जिसके बाद अब टोल प्लाजा पर हुए वाकये के बाद विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से नाम बदलने की गुहार लगाई है।

Next Post

महिला ने रेप का केस दर्ज करवाया तो भाजपा नेता ने दी धमकी, पार्टी ने पद से हटाया

Tue Oct 7 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर थाना में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि सर्राफा कारोबारी मुक्तेश जैन ने शादी का झांसा देकर कई दिनों तक उसका दैहिक शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया. ग्वालियर थाने में इस महिला की शिकायत पर कारोबारी मुक्तेश जैन के खिलाफ रेप का […]

You May Like

Play sound