टोक्यो, 17 अक्टूबर (वार्ता) जापान में सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों ने शुक्रवार को श्री शिगेरु इशिबा की जगह एक नए प्रधानमंत्री का चुनाव 21 अक्टूबर को कराने पर सहमति व्यक्त की।
जापान के अखबार योमिउरी शिंबुन की रिपोर्ट के अनुसार, सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कॉन्स्टीट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ जापान ने 21 अक्टूबर को निवर्तमान प्रधानमंत्री इशिबा के उत्तराधिकारी के चयन के लिए संसदीय मतदान कराने पर सहमति व्यक्त की है। इसी दिन संसद का सत्र भी बुलाया जाएगा।
Next Post
समानांतर फिल्मों को नया आयाम दिया स्मिता पाटिल ने
Fri Oct 17 , 2025
.. जन्मदिवस 17 अक्टूबर के अवसर पर .. मुंबई, 17 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड में स्मिता पाटिल को ऐसी अभिनेत्री के रूप में याद किया जाता है,जिन्होंने अपने सशक्त अभिनय से समानांतर सिनेमा के साथ. साथ व्यावसायिक सिनेमा में भी दर्शको के बीच अपनी खास पहचान बनायी । 17 अक्तूबर 1955 […]

You May Like
-
7 months ago
उमर खालिद को बहन की शादी के लिए अंतरिम जमानत मंजूर
