न्याय सत्याग्रह को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति

जबलपुर: 8 जुलाई को अशोकनगर में प्रस्तावित न्याय सत्याग्रह एवं गिरफ्तारी आंदोलन की रणनीति तैयार करने कांग्रेस कार्यालय, बल्देवबाग, जबलपुर में शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। यह आंदोलन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि जबलपुर से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन अशोकनगर पहुँचकर इस ऐतिहासिक लोकतांत्रिक आंदोलन में भाग लेंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

सभी ब्लॉक अध्यक्षों, प्रकोष्ठों एवं फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे संगठन की पूरी ताक के साथ इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करें और 8 जुलाई को अशोकनगर के लिए प्रस्थान करें। लोकतंत्र की लड़ाई में जबलपुर कांग्रेस पूरी मज़बूती से मैदान में रहेगी। भाजपा सरकार की अलोकतांत्रिक नीतियों और पुलिसिया दमन के विरुद्ध कांग्रेसजन एकजुट होकर संघर्षरत हैं।

बैठक में नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा दिनेश यादव, श्रीमती कमलेश यादव, सतीश तिवारी, झल्ले लाल जैन, अतुल बाजपेई ,गुड्डू नबी, मुकेश राठौर, पंकज पांडे, शिवकुमार चौबे, सलिल चौकसे, बृजेश दुबे, आशुतोष ठाकुर, रितेश बंटी गुप्ता, प्रवेंद्र सिंह चौहान, टीकाराम कोस्टा, रज्जू सराफ, आदि उपस्थित रहे।

Next Post

उफनती नर्मदा में नौकायन जारी, हादसे को न्योता

Sun Jul 6 , 2025
जबलपुर: विगत दिनों हुई बारिश के कारण गौरीघाट सहित सभी नर्मदा तटों पर बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। बारिश के कारण उफान पर बह रही मां नर्मदा में खतरे के बावजूद नौकायन जारी है। गौरीघाट क्षेत्र में सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर स्थानीय नाविक यात्रियों को ले […]

You May Like