चावल, गेहूं के भाव बढ़े, चीनी नरम, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं में भी तेजी देखी गयी जबकि चीनी का भाव टूट गया। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 33 रुपये बढ़कर 3,811 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं आठ रुपये महंगा हुआ और 2,778 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 21 रुपये घट गयी। दाल-दलहनों में मिश्रित रुख देखा गया। चना दाल औसतन 12 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ जबकि अन्य दालों में नरमी रही। उड़द दाल 67 रुपये और मसूर दाल 41 रुपये सस्ती हुई। मूंग दाल की कीमत 40 रुपये और तुअर दाल की छह रुपये प्रति क्विंटल घट गयी।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जून का पाम ऑयल वायदा आठ रिंगिट चढ़कर 4,474 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.69 प्रतिशत की बढ़त में 66.90 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में ज्यादातर खाद्य तेलों में नरमी देखी गयी। पाम ऑयल औसतन 204 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। मूंगफली तेल 128 रुपये और सूरजमुखी तेल 93 रुपये सस्ता हुआ। वनस्पति की 82 रुपये और सरसों तेल की 34 रुपये फिसल गया। सोया तेल की कीमत 40 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 76 रुपये प्रति क्विंटल घट गया। चीनी 26 भी 35 रुपये सस्ती हुई।

Next Post

कार्लोस अल्कराज बने इंफोसिस के ब्रांड एम्बेसडर

Wed Apr 15 , 2026
बेंगलुरु, 15 अप्रैल (वार्ता) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंफोसिस ने सात बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन कार्लोस अल्कराज को अपना नया वैश्विक ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। कंपनी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दुनिया से सबसे युवा नबंर एक टेनिस खिलाड़ी रहे अल्कराज के […]

You May Like