एफआईआर के बाद शिवशक्ति महाविद्यालय की मान्यता रद्द, आदेश जारी

मुरैना: जीवाजी विश्वविद्यालय में हुए फर्जीवाडे़ में बड़ा एक्शन हुआ है। एफआईआर दर्ज होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग हरकत में आया है। उच्च शिक्षा विभाग ने मुरैना जिले के शिवशक्ति महाविद्यालय की मान्यता रद्द कर दी है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु अविनाश तिवारी सहित 19 प्रोफेसर्स पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। कुलगुरु डॉ. अविनाश तिवारी पर फर्जी कॉलेज को आर्थिक लाभ पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्वालियर निवासी डॉ अरुण कुमार तिवारी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

शिकायतकर्ता अरुण कुमार शर्मा ने 2024 में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिसमें आरोप है कि जिला मुरैना के झुंडपुरा गांव में शिव शक्ति महाविद्यालय नाम का फर्जी कॉलेज कागजों में संचालित हो रहा है। जबकि असलियत में गांव में ऐसा कोई कॉलेज है ही नहीं। हर साल जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा भी कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर इस कॉलेज को मान्यता और संबद्धता भी प्रदान की जा रही है। साथ ही बताया कि महाविद्यालय संचालक रघुराज सिंह जादौन द्वारा अब कॉलेज में फर्जी छात्रों के प्रवेश दिखाकर स्कॉलरशिप के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर चूना लगाया जा रहा है।

Next Post

क्राइम ब्रांच की दो बड़ी कार्रवाइयां

Fri Jan 17 , 2025
64 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार नव भारत न्यूज इंदौर. शहर में नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 64 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोटरसाइकिल, और दो मोबाइल फोन समेत 10 लाख की सामग्री जब्त की है. गिरफ्तार […]

You May Like