
64 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार
नव भारत न्यूज
इंदौर. शहर में नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 64 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोटरसाइकिल, और दो मोबाइल फोन समेत 10 लाख की सामग्री जब्त की है. गिरफ्तार आरोपियों में एक राजस्थान के प्रतापगढ़ का निवासी और दूसरा इंदौर का. पुलिस दोनों आरोपियों से ड््रग्स केोतों के बारे में पूछताछ कर रही है.
पुलिस उपायुक्त राजेश त्रिपाठी ने बताया कि क्राईम ब्रांच की टीम ने स्नेहलतागंज स्थित पशु चिकित्सालय के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को घेराबंदी कर रोका. तलाशी में मोटरसाइकिल सवार 24 वर्षीय विशाल राव, निवासी प्रतापगढ़, राजस्थान के पास से 53 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई. विशाल ने 10 वीं तक पढ़ाई की है. वह प्रतापगढ में मेडिकल स्टोर पर काम करता था. यहीं पर वह ड्रग्स की जानकारी होने के कारण नशे के आदि लोगों को निशाना बनाकर तस्करी करने लगा. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह राजस्थान से मादक पदार्थ लाकर इंदौर और आसपास के इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचता था. इसी तरह की दूसरी कार्रवाई मेंक्राईम ब्रांच की टीम ने चिमनबाग खाली मैदान के पास की. यहां संदिग्ध मोटरसाइकिल पर जूना रिसाला में रहने वाला 35 वर्षीय राजिक खान को पकड़ा, तलाशी के दौरान उसके पास से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई.राजिक खान ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक के टायर रिमांडलिंग का काम करता है. वह कक्षा 9 वीं तक पढ़ा हुआ है. राजिक खान चोरी के मामलों में भी शामिल रहा है. उसने कबूल किया कि वह अन्य जिलों से मादक पदार्थ लाकर इंदौर में ऊंचे दामों पर बेचता था. क्राईम ब्रांच ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 64 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए है. दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना अपराध शाखा में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उनसे ड्रग्स के ोतों के बारे में पूछताछ की जा रही है.
