ऑस्कर 2026 में भारत को झटका, होमबाउंड की दौड़ यहीं हुई खत्म

नई दिल्ली। 98वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन की घोषणा के साथ ही भारतीय सिनेमा से जुड़ी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से नामित फिल्म ‘होमबाउंड’ अब आगे की रेस से बाहर हो गई है।

ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर स्टारर इस फिल्म से देशभर में काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं। शुरुआती चरण में टॉप-15 फिल्मों में जगह बनाकर ‘होमबाउंड’ ने मजबूत दावेदारी पेश की थी, लेकिन अंतिम चयन सूची में इसका नाम शामिल नहीं हो सका।

अकादमी ने जिन फिल्मों को इस श्रेणी में आगे बढ़ाया है, उनमें ब्राजील, फ्रांस, नॉर्वे और स्पेन जैसे देशों की फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म में ऑस्कर जीतने का भारत का सपना इस बार अधूरा रह गया।

हालांकि होमबाउंड का ऑस्कर तक का यह सफर भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, लेकिन अंतिम मुकाम तक न पहुंच पाना फिल्म प्रेमियों के लिए निराशाजनक रहा।

Next Post

दबिश देकर 8 व्यक्तियों को जुआ खेलते एवं अवैध शराब के साथ पकड़ा, निकाला पैदल जुलूस

Thu Jan 22 , 2026
गरोठ। पुलिस थाना गरोठ द्वारा अवैध जुआ एवं शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों का पैदल जुलूस निकालते हुए तहसील में पेश किया, जिससे क्षेत्र में कानून का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा […]

You May Like