दबिश देकर 8 व्यक्तियों को जुआ खेलते एवं अवैध शराब के साथ पकड़ा, निकाला पैदल जुलूस

गरोठ। पुलिस थाना गरोठ द्वारा अवैध जुआ एवं शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों का पैदल जुलूस निकालते हुए तहसील में पेश किया, जिससे क्षेत्र में कानून का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव एवं थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

22 जनवरी को मुखबिर सूचना के आधार पर गरोठ पुलिस ने शमशान के पास बोलिया रोड क्षेत्र में दबिश देकर 8 व्यक्तियों को अवैध रूप से जुआ खेलते एवं अवैध देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 30,000 रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते, 3 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 15 हजार रुपये), 2 पेटियों में 80 क्वार्टर देशी प्लेन शराब (कीमत लगभग 7,200 रुपये) तथा 3 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये) जप्त की गईं।

गिरफ्तार आरोपियों में सिराज पिता युसुफ मोहम्मद (42) निवासी सम्यक कॉलोनी भानपुरा रोड, राहुल पिता रामलाल खाती (35), दयाराम पिता देवीलाल गुर्जर (40), गोपाल पिता मांगीलाल खाती (48), सोनू पिता शांतीलाल चौहान (20), श्यामलाल पिता बालाराम मालवीय (36), दीपक पिता श्यामलाल खाती (31) एवं राजेन्द्र पिता बालाराम खाती (20) सभी निवासी गरोठ शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। इस कार्रवाई में एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव एवं थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

टमाटर की कैरेट लेकर जा रहे ट्रक का स्टेयरिंग फेल, दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा

Thu Jan 22 , 2026
दमोह। जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना के हरदुआ गांव में गुरुवार दोपहर खाली कैरेट लेकर दमोह से जबलपुर की ओर जा रहे ट्रक अचानक स्टेरिंग फेल हो गया. जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर हरदुआ वेयरहाउस के सामने सड़क से उतर गया और वेयरहाउस की बाउंड्री वॉल के पास एक ओर […]

You May Like