SIR कार्य में लापरवाही पर 6 अधिकारियों को नोटिस

छतरपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही सामने आने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ जैसवाल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए छह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। समीक्षा बैठक में पाया गया कि कार्य प्रगति बेहद कम है और गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूरा नहीं हो पाया।

जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें नायब तहसीलदार छतरपुर शशांक जैन, प्रभारी तहसीलदार बड़ामलहरा विशंभर सिंह मरावी, लवकुशनगर महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी विक्रम सिंह, विकासखंड स्रोत समन्वयक सरस्वती तिवारी (छतरपुर), प्रमोद राजपूत (बड़ामलहरा) और चंद्र विजय सिंह बुंदेला (बकस्वाहा) शामिल हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि संबंधित अधिकारियों ने SR कार्य में अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई, जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13(2) का उल्लंघन है। इसे गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने पूछा है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।

साथ ही निर्देश दिया गया है कि नोटिस प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना लिखित जवाब दें। निर्धारित समय पर जवाब न देने या असंतोषजनक स्पष्टीकरण मिलने की स्थिति में उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

 

Next Post

कुएं में मिली युवती की लाश

Thu Nov 27 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में एक युवती की लाश कुएं में मिली। मामले में हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है पुलिस मर्डर और हादसे के एंगल पर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक सुभाष वार्ड में रहने वाले श्याम बिहारी मिश्रा विवाह समारोह में शामिल होने पत्नी […]

You May Like