वीआईपी रोड पर तालाब में तैरता मिला शव, गोताखोरों की मदद से निकाला बाहर

भोपाल। वीआईपी रोड़ बड़े तालाब में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता दिखा. तलैया थाना पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और नगर निगम के गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया.

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मजहर नाम के रूप में की गई है. मजहर की उम्र करीब 40 साल थी. दोपहर के करीब साढ़े ग्यारह बजे पानी में शव को तैरता देखा गया. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई की. तलैया थाना पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पानी में डूबने से मजहर की मौत हुई है. मजहर ने आत्महत्या की या कोई साजिश के तहत उसकी जान गई. इसको लेकर पुलिस की जांच फिलहाल जारी है.

Next Post

गांधी नगर और टीला जमालपुरा में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी फरार

Tue Mar 24 , 2026
भोपाल। टीला जमालपुरा और गांधी नगर इलाके में चाकूबाजी के अलग-अलग मामले सामने आए हैं. हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक गांधी नगर निवासी 29 वर्षीय पीड़ित आर्यन एक होटल चलाते हैं. सोमवार को सुबह […]

You May Like