
सारनी। स्व० विजय कुमार खंडेलवाल की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट पहला मैच बाहरी पुल से पहला मैच कोरबा इलेवन बिलासपुर व भोपाल इलेवन भोपाल के बीच खेला गया.पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल इलेवन भोपाल ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 127 रन बनाएं.128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोरबा इलेवन बिलासपुर ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 87 रन ही बना पाई और यह मैच 41 रनों से हार गई. मैच के मैन ऑफ द मैच नजीर जिन्होंने 9 गेंद पर 38 रन और गेंदबाजी में दो विकेट हासिल किए.दूसरा मैच लक्की फाइटर इलेवन अमरवाड़ा व विजय वॉरियर्स जैन इलेवन के बीच क्वाटर फायनल खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए लकी फाइटर अमरवाड़ा ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 73 रन ही बना पाई 74 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजय वॉरियर्स इलेवन मध्यप्रदेश ने पांच ओवर में तीन विकेट खोकर 74 रन बना लिए और यह मैच 7 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच आशीष जिन्होंने 9 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली. तीसरा मैच इलेवन भोपाल व विजय वॉरियर्स इलेवन के बीच खेला गया.पहले बल्लेबाजी करने उतरी विजय वॉरियर्स ने 10 ओवर मे 7 विकेट खोकर 131 रन बनाएं.132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोपाल इलेवन भोपाल ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 66 रानी बन पाई और यह मैच 66 रन से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच हैमर जिन्होंने 13 गेंद पर 35 रन की पारी खेली.आज मुख्य अतिथियों मे श्रमिक नेता महेन्द्र सिह ठाकुर महेन्द्र यादव, कमलेश डिगरसे, सुधा चन्द्रा, गोलू राजपूत, पार्षद भीम बहादूर थापा , संदीप झपाटे प्रवीण सोनी, योगेश बर्ड़े,डब्बू पवार,अजय प्रजापति,किशोर डेहरिया,ओम प्रकाश सिह, राजकुमार नागले, मुकेश यादव, लक्षमण साहू, प्रकाश डेहरिया, विनय मदने, अमर राणा, राजा गोहे, राणा, निशांत भण्डारे,मिन्टू बोरा, मनीष ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरण किया! जिनके साथ संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिह, पिन्टू अंसारी, नन्हे सिह,भीम बहादूर थापा, प्रमोद सिह, धर्मेंद्र राय, संजीत चौधरी , सुजीत सिंह, राणा, चांद अंसारी, हेमंत साहू, सुनील सिह, निशांत भंडारे, उपस्थित रहे!
