बिजली गुल होने पर सियासत: कांग्रेस ने सौंपे ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। मध्यप्रदेश में बिजली व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में बार-बार हो रही अघोषित बिजली कटौती और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव का मुद्दा उठाया है।

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी लालटेन लेकर मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यालय पहुंचे और प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले को शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रदेश में बिजली सरप्लस होने के सरकार के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को भारी स्मार्ट मीटर बिलों के बावजूद बार-बार बिजली गुल होने, लो वोल्टेज और वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि परमार ने सवाल किया कि नियमित रूप से बिजली बिल चुकाने वाले उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली क्यों नहीं मिल रही है। जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने अरेरा कॉलोनी में विद्युत लोड और कनेक्शनों का तकनीकी आकलन कराने की मांग की।

त्रिपाठी ने भोपाल की बिजली व्यवस्था की स्वतंत्र तकनीकी जांच, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों और फीडरों की मरम्मत तथा नियोजित कटौती की पूर्व सूचना देने की मांग की। उन्होंने सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में प्रदेशव्यापी जांच की मांग करते हुए सुधार नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

Next Post

चिनगो में चलती कार में लगी आग

Wed Sep 23 , 2026
सिंगरौली । बरगवां थाना क्षेत्र के चिनगो गांव में आज बुधवार को एक वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के दौरान वाहन में तीन लोग सवार थे। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से वाहन में मौजूद तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल […]

You May Like