सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर-नकदी पार

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत न्यू कंचनपुर में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार कर दिए। पुलिस के अनुसार, फरियादी साहिल बिहुनिया (24) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके माता-पिता मामा के घर पनेहरा गए थे। रात करीब 9 बजे उसका भाई खाना खाकर ताला बंद कर चला गया। रात 10:30 बजे जब साहिल घर लौटा, तो गैलरी का ताला लगा था लेकिन अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।अज्ञात चोर अलमारी से सोने का 1 हार, 1 चेन, 2 अंगूठी, 2 लोंग, 1 लॉकेट, चांदी की बाल मेहंदी, 2 पायल, कंगन, हाथ की मेहंदी और नकदी चोरी कर ले गए।

Next Post

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : साय

Sun Aug 30 , 2026
रायपुर, 30 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कहा कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, समान अवसर और आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और नारी शक्ति के सशक्त होने से ही समृद्ध एवं विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प साकार होगा। […]

You May Like