अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराईं ,चालक गंभीर रूप से घायल 

सीधी। जिले के मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम चमराडोल में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को 108 एंबुलेंस से मझौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। ट्रक तेज रफ्तार में जा रहा था। चमराडोल के पास मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फुस गया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। चालक को निकालने के लिए जेसीबी, ड्रिल और कटर की मदद ली गई। ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर रास्ता बनाया गया और भारी पुर्जों को जेसीबी से हटाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। घायल चालक की पहचान भोपाल निवासी मोहम्मद इकराम उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई है। हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए मझौली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, चालक की हालत देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुटे और रेस्क्यू में सहयोग किया।

 

इनका कहना है

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। चालक को अस्पताल भेज दिया गया है और फिलहाल उसकी हालत सुरक्षित बताई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विशाल शर्मा, थाना प्रभारी मझौली

००००००००००

Next Post

रक्षाबंधन पर्व पर नहीं पड़ा महंगाई का असर बाजार में दिखी दुगनी रौनक 

Thu Aug 27 , 2026
बागली। विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष राखी मिठाई एवं नारियल तथा खोपरे गोले थोड़े महंगे जरूर हुए लेकिन इस महंगाई का बाजार में कोई भी असर नहीं दिखाई दिया किराना व्यापारी राजेश बजाज मनोज बल्दवा गुलाब कारपेंटर आदि ने बताया कि शक्कर के दाम में बढ़ोतरी जरूर हुई […]

You May Like