सागर में बारिश का कोटा पूरा, देवरी में 220 मिमी वर्षा,ब्यारमा में बही महिला अब भी लापता

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में मानसून पूरी तरह मेहरबान है और सावन माह में ही वर्षा का कोटा लगभग पूरा हो गया है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1230 मिमी मानी जाती है, जो बुधवार तक 30 इंच के आंकड़े को पार कर चुकी है।सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।

लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। सागर-विदिशा स्टेट हाईवे पर राहतगढ़ के मीरखेड़ी के पास नदी का पानी पुल पर आ जाने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं, सागर-रहली-जबलपुर मार्ग पर व्यारमा नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के कई घरों में पानी भर गया।

इसी बीच देवरी क्षेत्र के रामघाट मंदिर से लौट रही एक महिला तेज बहाव में बह गई। घटना के दो दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।बीते 24 घंटों में देवरी विकासखंड में सर्वाधिक 220 मिमी (लगभग 9 इंच) बारिश दर्ज की गई है। राहतगढ़ में 1 जून से 30 जुलाई तक कुल 1046 मिमी (लगभग 42 इंच), केसली में लगभग 40 इंच वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 55 मिमी बारिश हुई है, जिसमें केसली में 96 मिमी, खुरई में 80 मिमी, राहतगढ़ में 63 मिमी और जैसीनगर में 53 मिमी वर्षा शामिल है।

Next Post

भिंड की सिंध नदी में बाढ़ आने से तीन लोगों की मौत

Wed Jul 30 , 2025
भिंड: भिंड में सिंध नदी का जलस्तर देर रात्रि एकदम से बढ़ गया है। नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। सिंध नदी के पानी ने रौन क्षेत्र के इंदुर्खी गांव के एक पुरा को घेर लिया है। पुलिया पर दस फीट पानी आने से एक युवक […]

You May Like