
भोपाल। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव में दिव्यांग जनों को विशेष आरक्षण देने की पहल की गई है। ताकि समाज में सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान मिल सके। इसी के तहत सतना जिले के विनय पांडे, जो दिव्यांग हैं और रिक्शा चलाते हैं, ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़कर नया उदाहरण पेश किया है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कांग्रेस ने कहा कि पांडे के इस कदम से यह संदेश जाता है कि समाज में वास्तविक बदलाव तभी आएगा जब सभी को बराबरी का अवसर मिलेगा। संगठन में उनकी सहभागिता युवा नेतृत्व को मजबूती देगी और दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। यह कदम कांग्रेस के समावेशी दृष्टिकोण और समानता के संकल्प को मजबूत करता है।
