हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग के लिए 32 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (वार्ता) हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के भुवनेश्वर चरण के लिए गुरुवार को 32 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी।

कलिंगा हॉकी स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में मैदान में उतरेंगी। हार्दिक सिंह टीम के उपकप्तान होंगे। 15 से 25 फरवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत, स्पेन, जर्मनी, आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच मुकाबले होंगे। प्रत्येक टीम दो-दो मैच खलेंगी।

टीम के चयन को लेकर भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के मैचों के लिए चुनी गई टीम से मैं बेहद खुश हूं। मेरा मानना ​​है कि यह टीम बेहतरीन खेला का प्रदर्शन करते हुए मैच जीतेगी। हम प्रो लीग में अपने अभियान को सही तरीके से शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।

एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस प्रकार है:-

गोलकीपर:- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा और प्रिंसदीप सिंह।

डिफेंडर:- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, जुगराज सिंह,नीलम संजीप एक्सेस, वरुण कुमार और यशदीप सिवाच।

मिडफील्डर:- राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकंठ शर्मा, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह और राजिंदर सिंह।

फारवर्ड:- अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, अंगद बीर सिंह, बॉबी सिंह धामी, शिलानंद लकड़ा, दिलप्रीत सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह और अर्शदीप सिंह।

Next Post

चोर का खुलासा, पैदल चलना नहीं पसंद।इसलिए चुराता हूँ बाइक और पेट्रोल

Thu Jan 30 , 2025
ग्वालियर: पड़ाव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 8 बाइक बरामद की है। पड़ाव थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सिविल […]

You May Like