झांकी से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर चेताया

इंदौर: गणेश झांकी और अनंत चतुर्दशी से पहले खजराना पुलिस ने इलाके के पुराने अपराधियों पर निगाह कस दी है. पुलिस ने आदतन अपराधियों और गुंडे-बदमाशों को थाने बुलाकर उनकी मौजूदा गतिविधियों, ठिकाने और मोबाइल नंबर की जानकारी ली. सभी को त्योहार के दौरान विवाद से दूर रहने की चेतावनी दी गई है.पुलिस ने थाने बुलाए गए बदमाशों से उनके वर्तमान पते और काम-धंधे की जानकारी भी ली.

पुराने रिकॉर्ड के आधार पर उनकी जानकारी दर्ज करने के साथ नोटिस भी तामील कराए गए. इनमें निगरानीशुदा बदमाश, जिला बदर की अवधि पूरी कर लौटे लोग और गुंडा सूची में शामिल बदमाश भी थे. थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए पुराने अपराधियों को पहले ही चेताया है. उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. किसी ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

राज्यों से ड्रग्स तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए एनसीबी ने मांगा तीन साल का रोडमैप

Fri Sep 25 , 2026
नई दिल्ली,  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के महानिदेशक अनुराग गर्ग ने देश भर से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए एक स्पष्ट और आक्रामक रणनीति पर जोर दिया है। नई दिल्ली में आयोजित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के […]

You May Like