धार्मिक पर्यटन को बेहतर बनाने राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है:यादव

भोपाल, 18 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

डॉ यादव ने मीडिया के लिए जारी संदेश में यह कहा है कि प्रदेश के सभी धर्म स्थलों के प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमारे प्रदेश में महाकालेश्वर और ममलेश्वर दो ज्योतिर्लिंग विद्यमान हैं। सिंहस्थ से पहले ओंकारेश्वर धाम को महाकाल की तरह जगमगाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं के प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार की योजनाओं से आस्था के इन केंद्रों की दिव्यता- भव्यता और अधिक बढ़ेगी तथा प्रदेश के प्रति लोगों के आकर्षण और प्रेम में भी वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर स्थित गौमुख घाट पर अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के समापन कार्यक्रम के लिए भोपाल से प्रस्थान के पहले यह विचार व्यक्त किए।

 

Next Post

सिंघार का चाल चरित्र सब जानते हैं, हमारे खिलाफ ली है सुपारी : राजपूत

Tue Mar 18 , 2025
भोपाल, 18 मार्च (वार्ता) पिछले दो दिन से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर लगाए जा रहे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों और इस मामले में जांच एजेंसियों का दरवाजा खटखटाने के बीच मंत्री श्री राजपूत ने आज कहा कि श्री सिंघार ने उनके खिलाफ […]

You May Like