चार मंजिला बिल्डिंग की छत पर चढ़ा नंदी, गौ रक्षा दल ने सुरक्षित उतारा

छतरपुर। सागर रोड स्थित मधुवन गार्डन के सामने बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नंदी चार मंजिला बिल्डिंग की छत पर चढ़ गया। नंदी को छत पर देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना गौ सेवक रविराज सिंह को दी।

सूचना मिलते ही रविराज सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने नंदी को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए करीब एक घंटे तक मशक्कत की। इस दौरान सावधानी बरतते हुए नंदी को धीरे-धीरे बिल्डिंग की छत से नीचे लाया गया।

रेस्क्यू के बाद नंदी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। घटना के दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। नंदी के चार मंजिला भवन की छत पर पहुंचने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

Next Post

भोजशाला के समीप नमाज का विरोध जारी, जाट समाज ने विरोध में ज्ञापन सौंपा

Wed Aug 19 , 2026
धार. ऐतिहासिक भोजशाला के समीप प्रशासन द्वारा मुस्लिम समाज को नमाज पढ़ाने को लेकर धार शहर में सभी समाज जनो द्वारा विरोध स्वरूप कलेक्टर धार को ज्ञापन सोपे जा रहे है 7 हिन्दू समाज द्वारा पूजा करने एवं मुस्लिम समाज द्वारा नमाज अदा करने का रास्ता एक ही होने से […]

You May Like