
धार. ऐतिहासिक भोजशाला के समीप प्रशासन द्वारा मुस्लिम समाज को नमाज पढ़ाने को लेकर धार शहर में सभी समाज जनो द्वारा विरोध स्वरूप कलेक्टर धार को ज्ञापन सोपे जा रहे है 7 हिन्दू समाज द्वारा पूजा करने एवं मुस्लिम समाज द्वारा नमाज अदा करने का रास्ता एक ही होने से कभी भी धार शहर में शांति भंग हो सकती है 7 समाज जनों द्वारा जिला प्रशासन से आग्रह किया जा रहा है कि दोनों समुदाय के आने जाने के मार्ग अलग अलग होने पर कभी भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हो सकती है 7 इस संबंध में धार जाट समाज द्वारा भी आज दिनांक को कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सोप कर अनुरोध किया गया कि हिन्दू समाज की भावना एवं शहर की कानून व्यवस्था को देखते हुए यह आवश्यक है कि मुस्लिम समाज की नमाज की व्यवस्था माननीय सर्वोच्च न्यायलय के आदेश की पालना करते हुए भोजशाला के पास किसी ऐसे स्थान पर नमाज पडऩे की व्यवस्था की जाये जो की भोजशाला से लगकर नहीं हो वह स्थान ऐसा हो जहा हिन्दू पक्ष व मुस्लिम पक्ष का किसी भीं प्रकार से आमना सामना ना हो , एक दुसरे की पूजा पद्धति में विघ्न पैदा न हो 7 इस अवसर पर जाट समाज के एडवोकेट लीलाधर दांदक , अजय चौधरी एडवोकेट, पवन जाट एडवोकेट, दीपक जाट एडवोकेट, राहुल जाट एडवोकेट, जशवंत जाट एडवोकेट, गोल्डी चौधरी एडवोकेट, कुंदन जाट एडवोकेट, आयुष चौधरी जाट एडवोकेट,अतुल खेनवार एडवोकेट, संतोष जाट एडवोकेट, गोपाल जाट एडवोकेट, बाबूलाल चौधरी, प्रताप सिंह चौधरी , जगदीश कारवाल, धन्नालाल जाट, कैलाश जाट जेतपुरा ,रतनलाल जाट जेतपुरा , विकास मुकाती ग्राम सलकनपुर , किशोर जाट ग्राम बागडिया ,दिनेश जाट दिलावरा , बालाराम जाट धार , दशरथ भाकर ग्राम सलकनपुर आदि समाज बंधू उपस्थित थे 7 सभी समाज बंधुओ द्वारा धार शहर की शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दोनों समुदाय (हिन्दू एवं मुस्लिम ) समाज जनो के रास्ते अलग अलग करने हेतु निवेदन किया ताकि धार शहर की किसी भी प्रकार की शांति भंग न हो.
