‘अजियो ब्यूटी’ की 1,500 ब्रांड्स के साथ शुरुआत, 19 हजार पिन कोड में मिलेगी डिलीवरी

मुंबई, 22 जुलाई (वार्ता) अजियो पर पहले से उपलब्ध ब्यूटी प्रोडक्ट्स का दायरा बड़ा करते हुए रिलायंस रिटेल ने बुधवार को ‘अजियो ब्यूटी’ की शुरुआत की घोषणा की।

‘अजियो ब्यूटी’ पर ग्राहकों को 1,500 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के स्किनकेयर, मेकअप, हेयरकेयर, फ्रेगरेंस और पर्सनल केयर उत्पाद एक ही जगह मिलेंगे।

रिलायंस रिटेल ने बुधवार को बताया कि अजियो ब्यूटी पर स्किनकेयर, मेकअप, हेयरकेयर, फ्रेगरेंस, बाथ एंड बॉडी, पर्सनल केयर और ब्यूटी एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। इसमें रोजमर्रा के किफायती उत्पादों से लेकर प्रीमियम और लग्जरी ब्रांड्स तक शामिल होंगे। कंपनी के मुताबिक, इन उत्पादों की डिलीवरी देशभर के 19,000 से अधिक पिन कोड पर की जायेगी। चुनिंदा शहरों में ‘अजियो रश’ के जरिये तेज डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी।

इस नये प्लेटफॉर्म के लिए रिलायंस रिटेल ने अपने ओम्नीचैनल ब्यूटी प्लेटफॉर्म ‘टीरा’ की विशेषज्ञता को अजियो की डिजिटल पहुंच के साथ जोड़ा है। प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को नये ब्यूटी ट्रेंड, अलग-अलग जरूरतों के अनुरूप रूटीन, एकीकृत जानकारी और व्यक्तिगत पसंद के अनुसार सुझाव भी दिये जाएंगे।

अजियो के एक प्रवक्ता ने कहा कि फैशन और ब्यूटी तेजी से एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। ग्राहक अपनी व्यक्तिगत शैली को कपड़ों के साथ मेकअप, स्किनकेयर और दूसरे ब्यूटी उत्पादों के जरिये भी व्यक्त करना चाहते हैं। अजियो ब्यूटी इसी बदलती जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

रिलायंस रिटेल का कहना है कि इस अजियो ब्यूटी की शुरुआत से ग्राहकों को फैशन और ब्यूटी की खरीदारी एक ही प्लेटफॉर्म पर अधिक विकल्पों, तेज डिलीवरी और सहज अनुभव के साथ मिल सकेगी।

 

Next Post

ई-उर्वरक वितरण व्यवस्था पर हाईकोर्ट की मुहर

Wed Jul 22 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने मध्य प्रदेश में लागू ई-विकास (डिस्ट्रीब्यूशन एंड एग्रीकल्चर फर्टिलाइजर सप्लाई सॉल्यूशन सिस्टम) को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और गैर-कृषि उपयोग रोकने के लिए बनाई […]

You May Like