महिला प्रोफेसर ने की आत्महत्या

जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमनपुर में होम साइंस कॉलेज की 57 वर्षीय प्रोफेसर प्रज्ञा अग्रवाल ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। उनका शव उनके ही घर में मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की। वे पिछले छह माह से जबलपुर में अकेली रह रही थीं और अविवाहित थीं। घटना की जानकारी उस समय हुई जब रोज़ की तरह काम पर आने वाली घरेलू सहायिका सुबह उनके घर पहुंची।

काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने अनहोनी की आशंका में तत्काल गढ़ा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां प्रोफेसर प्रज्ञा अग्रवाल का शव खून से लथपथ हालत में फर्श पर मिला। पुलिस के मुताबिक, प्रज्ञा अग्रवाल दमोह से तबादले पर जबलपुर आई थीं और आमनपुर स्थित घर में अकेली रह रही थीं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन मौत के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Next Post

सिम एक्टिव रखने की चिंता खत्म! Airtel, Jio और BSNL के सबसे किफायती रिचार्ज प्लान, जानें आपके लिए कौन सा बेहतर

Fri Jul 11 , 2025
 टेलीकॉम कंपनियाँ लगातार बदल रही हैं प्लान्स, लेकिन हम लाए हैं वो विकल्प जो कम खर्च में आपके नंबर को एक्टिव रखेंगे; डेटा, कॉलिंग और वैलिडिटी का पूरा लेखा-जोखा। हैदराबाद: आजकल अपने मोबाइल नंबर को एक्टिव रखना एक चुनौती बन गया है, क्योंकि टेलीकॉम कंपनियाँ लगातार अपने रिचार्ज प्लान्स में […]

You May Like