धर्मशाला 14 दिसंबर (वार्ता) अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और हर्षित राणा (दो-दो) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत तीसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 117 रन के स्कोर पर समेट दिया।
भारत ने आज यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहर खराब रही और उसने मात्र सात रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। रीजा हेंड्रिक्स (शून्य) क्विंटन डी कॉक (एक) डेवाल्ड ब्रेविस (दो) रन बनाकर आउट हुये। कप्तान एडन मारक्रम ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 46 गेंदों में छह चौकेऔर दो छक्के उड़ाते हुए सर्वाधिक 61 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डॉनोवन फरेरा (20) और अनरिख़ नॉर्खिये ने (12) रनों का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे दक्षिण अफ्रीका के आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाये। कुलदीप यादव ने आखिरी ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने ऑटनील बार्टमैन (एक) को आउटकर दक्षिण अफ्रीका की पारी 117 के स्कोर पर अंत किया।
भारत के लिए अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिये। शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
