नितेश ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

नितेश ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

अम्मान 27 मार्च (वार्ता) भारतीय पहलवान नितेश ने एशियाई कुश्ती चैंपियनिशप के 97 किलोग्राम ग्रीको रोमन वर्ग में अमानबेर्दी अगामम्मेदोव को हराकर कांस्य पदक जीता। इस चैंपियनशिप में भारत का यह दूसरा पदक है।

जॉर्डन के अम्मान में बुधवार को खेले गये मुकाबले में 22 साल के नितेश ने तुर्कमेनिस्तान के अमानबेर्दी अगामम्मेदोव को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 9-0 से हराकर भारत के लिए दूसरा पदक पक्का किया।

इससे पहले नितेश ने कजाकिस्तान के इलियास को 9-0 से हराया था, लेकिन सेमीफाइनल में ईरान के ओलंपिक चैंपियन मोहम्मदहादी सरावी से उन्हें 0-9 से हार का सामना करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भारतीय पहलवान सुनील कुमार ने 87 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

Next Post

भारत काे एएफसी महिला एशियाई कप क्वालीफायर ग्रुप बी में मिली जगह

Thu Mar 27 , 2025
कुआलालंपुर, 27 मार्च (वार्ता) भारतीय सीनियर महिला टीम को एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 क्वालीफायर ग्रुप बी में रखा गया है जहां उसका मुकाबला थाईलैंड, मंगोलिया, तिमोर लेस्ते और इराक के साथ होगा। मलेशिया के एएफसी हाउस में गुरुवार को निकाले गए ड्रा के अनुसार थाईलैंड में 23 जून […]

You May Like