भारत काे एएफसी महिला एशियाई कप क्वालीफायर ग्रुप बी में मिली जगह

भारत काे एएफसी महिला एशियाई कप क्वालीफायर ग्रुप बी में मिली जगह

कुआलालंपुर, 27 मार्च (वार्ता) भारतीय सीनियर महिला टीम को एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 क्वालीफायर ग्रुप बी में रखा गया है जहां उसका मुकाबला थाईलैंड, मंगोलिया, तिमोर लेस्ते और इराक के साथ होगा।

मलेशिया के एएफसी हाउस में गुरुवार को निकाले गए ड्रा के अनुसार थाईलैंड में 23 जून से 05 जुलाई के बीच होने वाले क्वालीफायर मुकाबले में भारत को ग्रुप बी में रखा गया है। मैच 23 जून से पांच जुलाई के बीच केंद्रीकृत एकल राउंड रॉबिन प्रारूप में होंगे। प्रत्येक ग्रुप विजेता टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। जोकि एक से 26 मार्च 2026 तक ऑस्ट्रेलिया के तीन शहरों में खेला जाएगा।

छह मार्च 2025 को प्रकाशित फीफा महिला विश्व रैंकिंग के आधार पर टीमों को पांच भागों में विभाजित किया गया है।

महाद्वीप की शीर्ष प्रतियोगिता के 21वें सत्र के लिए आठ स्थान दांव पर लगे हैं जिसके लिए 34 टीम प्रतिस्पर्धा करेंगी। गत चैंपियन चीन, उप विजेता दक्षिण कोरिया और तीसरे स्थान पर रहने वाले जापान को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिला है।

एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 की शीर्ष छह टीमें फीफा महिला विश्व कप ब्राजील 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Next Post

SNCU वार्ड का ऑक्सीजन पाइप फटा, आधे घंटे रुकी रही सप्लाई,नवजात शिशुओं को दूसरी जगह शिफ्ट किया

Thu Mar 27 , 2025
अशोकनगर। जिला अस्पताल में आज गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई। एसएनसीयू वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई की लाइन अचानक फट गई। जिसके कारण ऑक्सीजन सप्लाई लीकेज हो गई। वहीं वार्ड में भर्ती सभी नवजात शिशु जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। उन्हें स्टाफ द्वारा अन्य जगह शिफ्ट किया गया। वहीं […]

You May Like