
इंदौर। खरगोन जिले के बड़वाह में एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जयंती माता रोड पर खेलते समय छात्र सीआईएसएफ परिसर की बाउंड्रीवॉल लांघ रहा था, तभी दीवार में लगा लोहे का एंगल उसके जबड़े में घुसकर मुंह से आर-पार हो गया।
घटना के बाद एंगल को कटर से काटकर छात्र को उसी हालत में इंदौर लाया गया। यहां डॉक्टरों ने सफल सर्जरी कर एंगल बाहर निकाला। चिकित्सकों के अनुसार छात्र की हालत अब खतरे से बाहर है।
