पहली बार 2 घंटे में 13 विभागों के 75 लाख के प्रस्ताव हुए स्वीकृत

जबलपुर: पीएम उषा 2025 परियोजना के सॉफ्ट कंपोनेंट मद के तहत रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को 75 लाख का आवंटन किया गया था। उपरोक्त अनुदान के क्रियान्वन के लिए कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्ष में बुधवार को मैराथन बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों और विभाग प्रमुखों की मौजूदगी में एक ही टेबल पर त्वरित रूप से 13 विभागों के लिए तैयार 75 लाख के प्रस्तावों को एक-एक कर चर्चा और विमश उपरांत स्वीकृति के लिए एक साथ प्रस्तुत किए गये जिस पर प्राथमिक स्तर पर स्वीकृती प्रदान की गई।

विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी भवन में समस्त प्रस्तावों को लेकर सभी विभागाध्यक्ष, सभी अधिकारी एक साथ, एक टेबल पर विमर्श कर प्राथमिक स्तर पर स्वीकृत किया गया। इस प्रकार की प्रक्रिया विश्वविद्यालय में पहली बार आयोजित हुई जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यों में तेजी और पारस्परिक समन्वय रहा। इस अवसर पर विवि के लेखा विभाग, विकास विभाग, वित्त विभाग, स्थापना एवं स्टोर सहित अन्य विभागों के सभी अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
अनुदान से गतिविधियों का होगा क्रियान्वन
उल्लेखनीय है कि पीएम उषा के तहत प्राप्त अनुदान से छात्र छात्राओं के शैक्षणिक उन्न्नयन हेतु सेमिनार, प्रशिक्षण, कार्यशाला, अकादमिक भ्रमण, राष्ट्रीय कार्यशाला, अंतराष्ट्रीय सेमिनार,आदि गतिविधियों का क्रियान्वन किया जाना है। इसके साथ ही कर्मचारियों को और विद्यार्थियों को भी अलग से प्रशिक्षित करने की कवायद की जाएगी। जिसके लिए राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सेडमैप, पॉलीटेक्निक, एमपीसीएसटी, मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग, आईआईटी, आईआईएम सहित कई संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षण का कार्य कराया जाना है। उक्त सॉफ्ट कंपोनेंट के तहत राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार, कार्यशालाओं का अलग-अलग विभागों द्वारा आयोजित किया जाएगा। वहीं कुछ विभागों द्वारा आईसीटी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

Next Post

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुणे लैंड डील मामले में महाराष्ट्र सरकार पर उठाए सवाल

Thu Dec 11 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायालय ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार से जुड़े पुणे लैंड डील मामले में राज्य सरकार पर सवाल उठाए । न्यायमूर्ति जस्टिस माधव जामदार की अध्यक्षता वाली पीठ ने बिजनेसमैन शीतल तेजवानी की अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान […]

You May Like