पांच हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) दिल्ली में लाल किले के पास कार विस्फोट के दो दिन बाद बुधवार को देश के पांच हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी, हालांकि जांच के बाद यह धमकी फर्जी पायी गयी।

विमान सेवा कंपनी इंडिगो के सूत्रों ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि बुधवार को एयरलाइंस को एक ईमेल मिला जिसमें पांच हवाई अड्डों के बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। इंडिगो ने सभी संबंधित हवाई अड्डों को यह मेल भेजकर उन्हें सतर्क कर दिया। यह ईमेल दोपहर बाद 3.15 बजे के आसपास आया था।

एक अन्य सूत्र ने बताया कि ईमेल में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और त्रिवेंद्रम हवाई अड्डों के नाम थे। ईमेल में कहा गया था कि 24 घंटे के अंदर बम विस्फोट कर इन पांचों हवाई अड्डों को उड़ा दिया जायेगा। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गयी। हवाई अड्डों की पूरी जांच के बाद बम की धमकी फर्जी पायी गयी। एजेंसियां ईमेल भेजने वाले का पता लगा रही हैं।

सूत्रों ने बताया कि जांच के बाद पांचों हवाई अड्डों पर सामान्य परिचालन शुरू हो गया है।

 

Next Post

खरगे ने दिल्ली विस्फोट के दोषियों के लिए कठोर सजा की मांग की

Wed Nov 12 , 2025
बेंगलुरु, 12 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में लाल किले के निकट हुए कार विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। श्री खरगे ने बुधवार को कहा “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी घटनाएं राष्ट्रीय राजधानी में हो रही हैं। हमारे […]

You May Like