रीवा: रीवा शहर में इन दिनों देश की सेवा करने वाले फौेजियों के घर चोरों के निशाने में है. बीती रात चोरों ने एक नही बल्कि एक साथ दो फौजियों के घरों में धावा बोलते हुये चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. हांलाकि चोर एक ही घर को निशाना बना सके जबकि दूसरे घर से खाली हाथ लौटना पडा.दरअसल घटना शहर के समान थाना क्षेत्र गडडिया मोड की है. गौरतलब है कि बीते 3 से 4 दिन पूर्व ही चोरों ने एक रिटायर्ड फौजी के धर में चोरी की बडी वारदात को अंजाम दिया था.
जिसके बाद आज एक बार फिर दो और फौजियों के घरों को निशाना बनाया है. घटना के संबंध में सेना के जवान राजेश सिंह नें बताया कि बीती रात उनके सूने आवास में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुये सोने चांदी की ज्वैलरी सहित तकरीबन डेढ लाख की नगदी पार कर दिया. इसी तरह चोरो ने पडोस में रहने वाले फौजी सुधीर पटेल के घर में भी धावा बोला, लेकिन वहां चोरो के हाथ ऐसा कुछ नहीं लगा जिसे वह अपने साथ ले जा सके.
फिलहाल घटना की जानकारी आज सुबह होने पर इलाके में हडकंप मच गया. पीडित परिवारों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और धटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना से जुडे कुछ अहम साक्ष्य जुटाए है. बता दें कि चोरी की यह धटना सीसी टीबी कैमरे में भी कैद हुई है जिसमें चोर की दो की संख्या में नजर आ रहे है लेकिन चोरों ने अपनी पहचान को छिपाने चेहरेे के नकाब से ढक रखा है. फिलहाल पुलिस सीसीटीबी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
