चेंबर चुनाव : पारस जैन ने क्रियेटिव के उपसंयोजक को अपने पक्ष में किया

ग्वालियर: दाल बाजार के प्रमुख व्यापारी व क्रियेटिव हाउस के उपसंयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल अब तक लगातार चेंबर चुनाव में क्रियेटिव हाउस के प्रत्याशियों का काम कर रहे थे लेकिन अचानक वह व्हाईट हाउस के दालबाटी कार्यक्रम में पहुंच गये और बाकायदा अध्यक्ष पद प्रत्याशी पारस जैन के साथ फोटो सेशन भी कराया। वहीं ओमप्रकाश अग्रवाल ने अपने विरोधी व्हाईट हाउस प्रत्याशी पारस जैन को शुभकामनाएं भी दी।

ओमप्रकाश अग्रवाल बोले : मैं तो पारस जैन का प्रचार भी करूंगा।इधर क्रियेटिव हाउस के उपसंयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल से जब पत्रकारों ने पूछा कि आप तो क्रियेटिव के मुख्य है, फिर व्हाईट हाउस में कैसे चले गये और अपील क्यों कर दी। इस पर ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मैं तो आज भी पारस जैन का प्रचार करूंगा और उनके साथ भी जाऊंगा। क्रियेटिव के लोगों को जो करना है करें। ओमप्रकाश अग्रवाल ने यह भी कहा कि चूंकि इसमे मेरा एक पक्ष यह भी है कि क्रियेटिव का कोई अध्यक्ष प्रत्याशी नहीं था इसीलिये मैं पारस जैन के आग्रह पर गया था। मेरी फोटो से उन्होंने अपील की है यह मुझे पता नहीं।

Next Post

पुलिस कल से करेगी "नशे से दूरी" अभियान का आयोजन, आज शाम बैठक

Tue Jul 14 , 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा “नशे से दूरी” अभियान का आयोजन कल 15 जुलाई से 30 जुलाई तक किया जा रहा है। उक्त अभियान में सभी की सहभागिता एवं सहयोग सुनिश्चित करने हेतु आज मंगलवार सायं 05 बजे पुलिस कंट्रोल रूम सभागार, ग्वालियर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर […]

You May Like