
खंडवा। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की 2 ताप विद्युत इकाइयों ने अक्टूबर माह में लगातार 100 दिनों तक विद्युत उत्पादन कर परिचालन विश्वसनीयता और कार्यकुशलता का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। खंडवा जिले में स्थित श्री सिंगाजी ताप विद्य़ुत गृह दोंगलिया की 660 मेगावॉट क्षमता वाली यूनिट नंबर-4 ने 16 जुलाई 2026 से और संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर की 500 मेगावॉट क्षमता वाली यूनिट नंबर-5 ने 22 जुलाई 2026 से लगातार 100 दिनों तक विद्युत संचालन का महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया। इस उपलब्धि पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दोनों विद्युत गृहों की अभियंता उल्लेखनीय है कि श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर-4 ने 100 दिनों के निरंतर संचालन के दौरान 88.61 प्रतिशत प्लांट अवेलेबिलिटी फैक्टर और 79.22 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर दर्ज किया। इस दौरान ऑक्जिलरी पावर कंजम्पशन 5.16 प्रतिशत रहा। कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने दोनों विद्युत गृहों के संचालन, संधारण व सहयोगी टीमों के समर्पित प्रयासों, तकनीकी दक्षता और आपसी समन्वय को इस उपलब्धि का आधार बताया। उन्होंने संबंधित अहभियंताओं व तकनीकी कार्मिकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी विद्युत इकाइयों की विश्वसनीयता, दक्षता और प्रदर्शन के उच्च मानक बनाए रखने का आह्वान किया।
