
पटेरा/दमोह। बाढ़ आपदा की आशंका को ध्यान में रखते हुए तहसील पटेरा में मैदानी बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त कोटवारों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया और उनकी जिम्मेदारियां चिन्हित की गईं। तहसीलदार पटेरा ने सभी कोटवारों को निर्देश दिए कि वे मुख्यालय पर रहें और अपना मोबाइल नंबर चालू रखें। ग्राम थाना प्रभारी, बीट प्रभारी, वनरक्षक, सरपंच, सचिव, हल्का पटवारी और मैदानी कर्मचारियों के संपर्क में रहें। कोई भी अप्रिय स्थिति होने पर तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दें। साथ ही निर्देश दिए गए कि कोटवार पंजी में सभी मर्ग कायम करें और कोटवार पंजी का संधारण करें। सभी कोटवार खाकी वर्दी में रहें। मौके पर नायब तहसीलदार मानसी अग्रवाल, कानूनगो, हामिद खान, नायब नाजिर अफजल खान मौजूद रहे।
