दो पक्ष भिड़े, चाकूबाजी के साथ चले लट्ठ, चार घायल

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत चुंगी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान चाकूबाजी के साथ लट्ठ चले। जिसमें चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि श्रीमति सरस्वती बाई चौधरी 60 वर्ष निवासी चुंगी राजा बड्डा की गली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह झाड़ू पोंछा का काम करती है उसके घर में कुत्ता पला हुआ है रात लगभग 1-30 बजे कुत्ता भौंक रहा था, मोहल्ले के अजय अहिरवार एवं दुर्गेश अहिरवार उसके घर के सामने आकर चिल्लाने लगे कि तुम्हारा कुत्ता क्यों भौंक रहा है, तभी उसका बेटा धर्मेन्द्र आ गया, कुत्ते भौंकने की बात को लेकर अजय एवं दुर्गेश गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्कों, लाठी एवं राड से हमलाकर उसके चेहरे, नाक, सिर हाथ पैर में चोट पहॅुचा दी, उसी समय नरबद भी आकर उसके बेटे धर्मेन्द्र के साथ मारपीट करने लगा तथा उसे धक्का दिया जिससे उसके कमर में अंदरूनी चोट आई। वहीं नरबद प्रसाद अहिरवार 53 वर्ष निवासी आईटीआई दीक्षित कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके दोनों लड़के दुर्गेश अहिरवार एवं अजय अहिरवार प्लम्बर का काम करते हैं, रात लगभग 1-30 बजे उसके लड़के काम करके घर वापस आ रहे थे मोहल्ले का धर्मेन्द्र चौधरी चुंगीनाका राजा बड्डा की गली में मिला एवं दोनों लड़कों से शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा, उसके लड़कों ने पैसे देने से मना किया इसी बात पर धर्मेन्द्र चौधरी उसके लड़कों के साथ गाली गलौज करते हुये चाकू से हमलाकर दुर्गेश के वायें हाथ एवं अजय के दाहिने हाथ के पंजे, दाहिने पैर के घुटने में चोटें पहुॅचा दिया, आवाज सुनकर वह मौके पर पहुॅचा तो धर्मेन्द्र जान से मारने की धमकी देते हुये अपने घर तरफ भाग गया।

Next Post

मकर संक्रांति पर नर्मदा घाटों में उमड़ा जनसैलाब

Wed Jan 14 , 2026
जबलपुर। भोर की पहली किरण के साथ ही पुण्य सलिला मां नर्मदा के घाटों पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। नए वर्ष के पहले पर्व मकर संक्रांति पर शहर के सभी प्रमुख नर्मदा घाटों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ठंड के बावजूद भक्तों के उत्साह […]

You May Like

मनोरंजन