
जबलपुर। भोर की पहली किरण के साथ ही पुण्य सलिला मां नर्मदा के घाटों पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। नए वर्ष के पहले पर्व मकर संक्रांति पर शहर के सभी प्रमुख नर्मदा घाटों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ठंड के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान कर पूजन-अर्चन किया और दान-पुण्य कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
