सिंध नदी में नहाने गईं 6 बच्चियां डूबीं, 5 सुरक्षित, 12 वर्षीय बच्ची लापता, एसडीआरएफ की तलाश जारी

दतिया: सेबड़ा थाना क्षेत्र के सिंध नदी स्थित सनकुआं घाट पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। नहाने गईं 6 बच्चियां नदी के तेज बहाव में अचानक डूब गईं। स्थानीय लोगों की सतर्कता और बहादुरी से पांच बच्चियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक 12 वर्षीय बच्ची अब भी लापता है।घटना की सूचना मिलते ही सेबड़ा टीआई विनीत तिवारी दल-बल सहित मौके पर पहुंचे और तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।

पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर एकत्र हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बच्चियां नहाने के दौरान गहराई में चली गईं, जिससे हादसा हुआ। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से लापता बच्ची की तलाश कर रही है। प्रशासन लगातार मौके पर निगरानी बनाए हुए है।

Next Post

शौर्य यात्रा शिवपुरी पहुंची, शहीदों को श्रद्धांजलि दी, मानस भवन से रैली निकली

Sun Sep 21 , 2025
शिवपुरी: बिहार के छपरा से 12 अप्रैल 2024 को शुरू हुई रेजांगला शौर्य यात्रा आज सुबह शिवपुरी पहुंची। यह यात्रा 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला में शहीद हुए वीर यादव सैनिकों की याद में निकाली गई है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से आयोजित इस यात्रा का शिवपुरी […]

You May Like

मनोरंजन