मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का 45 दिन का शेड्यूल मुंबई में पूरा हो गया है।
मुंबई में 45 दिनों तक चले मेगा एक्शन शेड्यूल के बाद फिल्म टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स ने अपनी सबसे बड़ी और धांसू शूटिंग पूरी कर ली है।
हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर जे.जे. पेरी की निगरानी में शूट हुए इस हाई-ऑक्टेन शेड्यूल में ऐसे-ऐसे एक्शन सीन रचे गए हैं जिन्हें बड़े परदे पर देखना अपने आप में एक धमाका होगा।
प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “मुंबई वाला शेड्यूल सबसे टफ और ग्रैंड था।इतना बड़ा एक्शन सीक्वेंस शायद ही भारतीय सिनेमा ने पहले कभी देखा हो। यश ने गीथु मोहनदास की कहानी कहने की यूनिक स्टाइल और जे.जे. पेरी के एक्शन एक्सपर्टाइज को मिलाकर कुछ ऐसा रचा है जो ग़ज़ब का सिनेमाई तजुर्बा बनेगा।”
अब टीम सितंबर के आख़िरी हफ्ते में बेंगलुरु जाएगी, जहाँ फिल्म का फाइनल शेड्यूल शूट होगा और फिर फिल्म की शूटिंग ऑफिशियली पूरी हो जाएगी। फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।
