
छिंदवाड़ा। कोयलाचंल में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने रेड मारी है और यहां से दो जुआरी हिरासत में लिए गए हैं। मौके से आठ जुआरी सहित और जुआ फड़ का संचालक अंधेरे का फायदा उठाकरकर फरार हो गए । पुलिस के अनुसार 9 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना नवेगांव पुलिस ने ग्राम बम्हनी रैयत में सीताराम चौहान के खेत में आम के पेड़ के नीचे चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 जुआरी को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि 8 जुआरी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियोंं के कब्जे से 6,300 नकद, सहित एक अर्टिगा कार, एक बोलेरो कार और 4 बाइक जब्त कीं। पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री की कुल मशरूका कीमत 15,06,300 बताई गई है।
गिरफ्तार जुआरी की पहचान शिवनाथ उईके उर्फ शिवा, निवासी ग्राम सिंदरई, थाना नवेगांव तथा दिनेश सिरसाम,निवासी ग्राम सरई दुनावा, थाना मुलताई, जिला बैतूल है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान सरवन कुशराम, सीताराम उर्फ महाराज चौहान, संतोष उर्फ भंगी यादववंशी, जगदीश सूर्यवंशी, ढुंगेश, ललित यादववंशी, राजेश धुर्वे और गोलू उर्फ अजमत उर्फ भैया खान मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मामले में थाना नवेगांव में अपराध क्रमांक 192/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजन उईके, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सैयाम, आरक्षक शारदा, कमल सिंह, सलाउद्दीन शेख, वीर सिंह और रामकिशोर सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही है।
