जीएसटी सुधार, लूट और झूठ का जश्न मना रही है सरकार: पटवारी

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को भोपाल के न्यू मार्केट में व्यापारियों से मुलाकात की। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया गया था। इस मौके पर पटवारी ने जीएसटी सुधारों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बचत का नहीं बल्कि लूट और झूठ का युग मना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा एकल, सरल और पारदर्शी 18 प्रतिशत जीएसटी दर के पक्ष में रही है, जबकि भाजपा ने 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत की जटिल मल्टी-स्लैब संरचना थोप दी। इससे आम जनता और व्यापारिक वर्ग को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर दबाव बनाती रही है कि जीएसटी को सरल और कम किया जाए ताकि नागरिकों और व्यापारियों को राहत मिल सके। पटवारी ने यह भी मांग की कि सरकार वर्षों से “अनुचित रूप से वसूली गई अतिरिक्त राशि” वापस लौटाए।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, विधायक आतिफ अकील, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, प्रदेश महासचिव संजीव सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी मन सिंह पटेल, प्रवीण धौलपुरे, शहरयार खान, विक्रम चौधरी, राहुल राज, विवेक त्रिपाठी, विराज यादव सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

कार से अधिकारी को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे नायब तहसीलदार की हार्ट अटैक से मौत

Thu Sep 25 , 2025
भोपाल।राजा भोज एयरपोर्ट पर गुरूवार को पहुंचे नायब तहसीलदार की हार्ट अटैक से मौत हो गई. अधिकारी को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए उनके साथ आए नायाब तहसीलदार को अचानक से सीने में दर्द महसूस हुआ था. बेचैनी बढ़ जाने पर उनके मौजूद साथी तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां […]

You May Like